ज्ञानवर्धन प्रशिक्षण में डाँ नंगेद्र पॉल ने किया काण्डा महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व
मुख्यमंत्री ज्ञानवर्धन उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन एवं ज्ञानवर्ध प्रशिक्षण योजना के तहत उत्तराखंड के 40 प्राध्यापकों ने 24-29 मार्च तक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली में शैक्षिक भ्रमण किया। राजकीय महाविद्यालय काण्डा (बागेश्वर) का प्रतिनिधित्व डॉ. नगेन्द्र पाल, सहायक प्राध्यापक, राजनीति विज्ञान विभाग ने किया।
जिनकी इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. मधुलिका पाठक ने उनकी सराहना करते हुए उनके उजवल भविष्य की कामना की। भ्रमण के उपरांत प्रतिभागियों ने उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अंजू अग्रवाल से भेंट की। जिसमें डॉ. आरएस भाकुनी, डॉ. हरीश सिंह नयाल, डॉ. गोविंद पाठक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। योजना के नोडल अधिकारी डॉ. प्रकाश लखेड़ा के नेतृत्व कुछ अन्य प्रोफेसरों ने भी इस अवसर पर भाग लिया। साथ ही सभी चयनित प्राध्यापकों की ओर से मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री एवं विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
भ्रमण दल को 24 मार्च को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। राज्य के 13 जिलों के 117 महाविद्यालयों में से चयनित 40 प्राध्यापक सामाजिक विज्ञान व मानविकी विषयों से जुड थे।
उक्त भ्रमण में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय अधिकारियों से शैक्षिणिक वार्ता, नई शिक्षा नीति के विभिन्न आयामों पर परिचर्चा एवं केन्द्रीय पुस्तकालय का भ्रमण, एकेडेमिक स्टाफ कालेज, विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न स्कूल कार्य प्रणाली का अध्ययन, विभिन्न विषय विशेषज्ञों और एकेडेमिक विभागों से वार्ता, राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक महत्त्व के स्थानों (राष्ट्रीय संग्रहालय, राष्ट्रीय अभिलेखागार, लाल किला और इंडिया गेट) का भ्रमण एवं शिक्षकों को मुल्यांकन के आधार पर प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया।
आप नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्स एप चैनल https://whatsapp.com/channel/0029Va9lcjC3LdQamEa9mF0f या टेलीग्राम चैनल https://t.me/+-4PliPLFetkzOWE9 पर जुड़ सकते हैं....
कोई टिप्पणी नहीं